सहारनपुर, मई 8 -- मिर्जापुर पुलिस ने अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने दो वांछितों को पकड़ लिया और चालान कर जेल भेज दिया है। मिर्जापुर थाना प्रभारी अजय कुमार व उनकी टीम ने विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियो की धरपकड़ के लिये रातभर अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे शुभम पुत्र जयपाल निवासी ग्राम चाणचक थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर व चरस के मामले में वांछित चल रहे मुबारिक पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला नूरबस्ती रायपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को पकड लिया और चालान कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.