रामपुर, नवम्बर 22 -- मारपीट के अलग अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव सिकरौरा निवासी जोगेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि बीती पंद्रह नवंबर की शाम वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसके दोनों भाई लखविंदर सिंह व बलविंदर सिंह तथा खुशकरन सिंह आ गए। साथ ही गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। वहीं माटखेड़ा मार्ग पर गुरूनानक कालोनी निवासी गुरजोत सिंह ने बताया कि वह माटखेड़ा रोड़ पर एक बेकरी पर खड़ा था। आरोप है कि वहां एक गाड़ी में सवार मिलक खानम निवासी सतेन्द्र विर्क व उसका साथी उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। उसने जब विरोध शुरू किया तो उसे जबरन तरीके से गाड़ी में बैठा लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.