बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पचपेडवा पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में राम कृपाल पुत्र पाटन निवासी विजयनगर एवं इंसाफ अली पुत्र अनवर अली निवासी बनकटवा मिश्रौलिया शामिल हैं। दोनों विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। जिन्हें उप निरीक्षक अर्जुन प्रसाद, जोखन प्रसाद, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, अजय यादव एवं कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...