बेगुसराय, दिसम्बर 28 -- बखरी। पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पहला अभियुक्त शंकरपुरा निवासी विनोद पोद्दार की पुत्र गुड्डू पोद्दार है। उस पर कांड संख्या 474/25 बिहार उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज हैं। वहीं, दूसरा अभियुक्त बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-27 निवासी उदयकांत मिश्र का पुत्र संतोष मिश्र हैं जो आर्म्स एक्ट मामले में दोषी है। तीसरा अभियुक्त बखरी निवासी विजय पोद्दार का पुत्र विशाल कुमार है जो एनबीडब्ल्यू का वारंटी था। सभी को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.