बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बलिया। पुलिस ने शनिवार रात अलग-अलग मामलों में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि कांड संख्या 239/25 में सादीपुर दियारा निवासी नवीन तांती के पुत्र सुमन कुमार को, कांड संख्या 261/19 के वारंटी सोनदीपी निवासी चेथरू सहनी के पुत्र रामशरण सहनी, कांड संख्या 31/12 के वारंटी किशनपुर निवासी भैरव महतो के पुत्र सुनील महतो एवं सकलदेव महतो, शाम्हो थाना कांड संख्या 04/2008 के कुर्की वारंटी लाल दियारा निवासी गोलम्बर यादव उर्फ़ सुशील यादव, बलिया सनहा 547/25 साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना निवासी साहो महतो के पुत्र मन्नू कुमार व सनहा संख्या 553/25 में पोखरिया वार्ड नं. 17 निवासी सुनील यादव के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी ह...