आरा, जनवरी 16 -- तरारी। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तरारी थानाध्यक्ष पंकज चौरसिया के नेतृत्व में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देसी शराब के साथ बगसंडा निवासी कामेश्वर साह के पुत्र शिवम कुमार और इन्दल कुमार को गिरफ्तर किया गया। वहीं शराब के नशे में हंगामा करते तरारी बाजार चौक से धर्मपुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र पासवान के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तर किया गया। पूर्व के मामले फरार वांछित खेलड़िया गांव निवासी भीम राम को गिरफ्तर किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...