बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बछवाड़ा। पुलिस ने चमथा गोपटोल में सोमवार को छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपित प्रभु राय के पुत्र सोली राय को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ रानी-एक पंचायत के आजाद नगर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे तेयाय दादपुर निवासी गोपाल पासवान के पुत्र कृष्णनंदन कुमार व पप्पू पासवान के पुत्र विक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेगमसराय मुसहरी से नशे की हालत में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के अरबलपुर निवासी भुनेश्वर मांझी के पुत्र नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...