बदायूं, फरवरी 7 -- हजरतपुर। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहे अभियान के तहत वांछित चल रहे धर्मवीर पुत्र रामेश्वर उर्फ धम्मी निवासी पट्टी नगरिया खन्नू को पुराने रामगंगा पुल के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे मामले में वांछित आरोपी ओमपाल पुत्र रोशनलाल निवासी गांव ग्योति को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक फरसा भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...