बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- बलिया। पुलिस ने अलग-अलग मामले में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रशांतनगर निवासी अशोक झा के पुत्र गौतम झा को कांड संख्या 219/21 में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित पर आर्म्स एक्ट मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। वहीं, मीरअलीपुर निवासी पोलो यादव के पुत्र नेपल यादव व सोहन यादव को कांड संख्या 113/10 में गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...