बेगुसराय, जनवरी 25 -- बछवाड़ा। विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 11 रानी टोल दियारा में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपित स्थानीय निवासी ज्वाला राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूरो गांव से नशे की हालत में उत्पात मचा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों में आदर्श कुमार व मंटून कुमार शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...