मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- जिले में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अटैक पड़ने पर अक्सर मरीजों को अस्पताल लेकर परिजन पहुंचते हैं लेकिन अधिकांशत: मरीज की मौत हो जाती है। सोमवार को भी एक 45 वर्षीय महिला को अटैक पड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। क्षयरोग से पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। फेफड़े में संक्रमण से 13 वर्षीय किशोर को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया। सोमवार को ओपीडी में 900 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। जिले में सर्दी शुरू हो गई है। सर्दी के मौसम में अटैक और अस्थमा के मरीज बढ़ जाते जाते हैं। अस्थमा के 15 से 20 मरीज रोजाना भर्ती हो रहे हैं। अटैक भी लोगों को पड़ रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताबेपुर निवासी 45 वर्षीय किरन देवी पत्नी आनंद कुमार की रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर पह...