उरई, दिसम्बर 11 -- उरई अलग-अलग दो लोगों ने साइबर थाने में ठगी हो जाने को लेकर मामले दर्ज कराये। जालौन कोतवाली के मोहल्ला चुर्खी बाल निवासी सुरेंद्र कुमार ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात मोबाइल चालक ने व्हाट्सएप के माध्यम से उसके साथ कुल 98 हजार रुपये धोखाधड़ी कर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए वहीं संजय कुमार अवस्थी निवासी लौना थाना जालौन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात अभियुक्त ने लिंक भेज कर कल 99 हजार आठ रूपए उसके मोबाइल से धोखाधड़ी करके ट्रांसफर कर लिए साइबर पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में देते हुए रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...