गिरडीह, नवम्बर 25 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के गावां सतगावां पथ में मंझने के पास दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गावां निवासी मो रियाज अपनी बाइक से मो रियान व शगुफ्ता यास्मीन को लेकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंझने पंचायत भवन जा रहे थे। इसी बीच दूसरी ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिर कर वह चोटिल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गावां सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां डॉ नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। वहीं एक अन्य घटना में मो रहीम फॉर्म जमा कर के अपने घर जा रहे थे। जाने के क्रम में पैदल चल रहे गोबरदहा निवासी विजय मरांडी को अपनी चपेट में ले लिया जिसस...