धनबाद, जनवरी 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह बाजार के समीप मंगलवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए। पहली घटना अहले सुबह हुई। इसमें कोयला लदे टेंपो ने टोटो को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पांडेडीह चंदौर बस्ती निवासी रवींद्र वर्मा जख्मी हो गया। लोग उसे इलाज के लिए कतरास के एक नर्सिंग होम के गए। घटना में रवींद्र का टोटो क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना शिव मंदिर के समीप हुई। कोयला लदी साइकिल के धक्के से झमाडाकर्मी तेतुलमारी सुभाष चौक निवासी नंदू कर जख्मी हो गए। लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया। नंदू पांडेडीह बाजार में पाइपलाइन मरम्मत करने जा रहे थे, तभी कोयला लदी साइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.