उरई, फरवरी 4 -- उरई । गोहन थाना के ग्राम कुरसेडा निवासी नंद किशोर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सत्यम राजपूत निवासी गोहन समेत चार लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी की तहरीर लेकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। वही सिरसाकलार थाना के ग्राम तरसौल निवासी त्रिवेंद्र बहादुर उर्फ टिंकू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि नारायण बहादुर निवासी ग्राम सरसों थाना सिरसा कलार समेत तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज की और लाठी डंडों व लात घूसो से मारपीट की। जिससे घायल हो गया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...