उरई, दिसम्बर 1 -- उरई। अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन लोगों को चाकू के साथ गिरफ्तार करके उनको न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।कोटरा थाना के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अतिबल और प्रवेश निवासी दोनों निवासी ग्राम धुरट थाना कोटरा दोनों के पास एक एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही गोहन थाना के उप निरीक्षक संदीप सिंह ने ग्राम ईंटों के पास से राम प्रकाश निवासी बरधर थाना आटा को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.