मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 102 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना पर थाना क्षेत्र के नहर पुलिया मैनाठेर, लालापुर-गंगवारी रोड,फरीदपुर अंडरपास, गोयल फार्म हाउस के पीछे खाली मैदान तथा नरोदा रोड पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया लेकिन घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके पास से देशी शराब के पव्वे व पाउच बरामद हुए। बरामद शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे जाने पर कोई वेध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोके से बरामद शराब को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...