मुंगेर, फरवरी 4 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि खुदिया तारापुर निवासी गौतम यादव, केसौली जागीर निवासी छेदी मांझी, बिरजपुर निवासी दांगी यादव एवं सरकटिया संग्रामपुर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच के क्रम में चारों के शराब पीने की पुष्टि होने पर चारों को न्यायालय में पेश किया गया। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...