बांदा, फरवरी 20 -- बांदा। गिरवां थाना के बनसखा निवासी अजय कुमार पुत्र प्रकाशचंद्र ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि रिश्तेदार राजेंद्र यादव निवासी अनथुवा के यहां कार्यक्रम में गया था। वहां वरुण पुत्र दूलीचरण यादव, कार्तिकेय ने हमें व पीयूष कुमार पुत्र बरातीलाल यादव को अकारण मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के दन्ना पाठक का पुरवा भवानीगंज अतर्रा निवासी वंदना पत्नी प्रमोद रैदास ने तहरीर दी है। बताया कि बीते दिवस जब वह मायके पर थी तभी सूरज, पिंटू, रवि पुत्रगण राममिलन रैदास व आनंद पुत्र अज्ञात निवासी दन्ना का पुरवा आए। उसकी बहन रानी पत्नी छठीदीन, भाई सुजीत व शमशेर उर्फ भोला पुत्रगण भूराप्रसा को गाली-गलौज की। मारपीट की। जानमाल की धमकी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध...