मुंगेर, अगस्त 17 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के दो अलग- अलग जगहों पर गंगा में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का शव शनिवार की शाम बरामद किया गया। घटना शुक्रवार की शाम की है। डूबने वाले हरिनमार थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी 53 वर्षीय शिव शंकर सिंह तथा बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव निवासी 42 धर्मेन्द्र साहनी थे। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। हरिनमार थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी शिवशंकर सिंह शुक्रवार की शाम को चारा लाने के लिए सिमरिया बहियार जा रहा था। इसी क्रम में सिमरिया ढाब पार करने में डूब गया। जब वापस घर नहीं आया तो रात में खोजबीन शुरू की गई। शनिवार को उसका शव ढाब किनारे मिला। शव मिलने के बाद हरिनमार की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.