सुपौल, दिसम्बर 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह से शुक्रवार की रात में 801 लीटर देसी नेपाली शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर्श संख्या 29 के पास शुक्रवार की रात में तीन बाइक मे एक अपाचे बाइक और दो ग्लैमर बाइक पर 14 प्लास्टिक के बोरा में देसी नेपाली शराब लोड करके चार शराब तस्कर जा रहा था। पुलिस को देखकर शराब तस्कर ने तीनों बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक पर लदा 14 प्लास्टिक बोरा सहित तीनो बाइक को जप्त कर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि 14 प्लास्टिक के बोरा में देसी नेपाली शराब 1260 बोतल मे 378 लीटर शराब बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पादन अधिनियम के तहत भपटियाही पंचायत के वार्ड चार न...