मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- सरैया, हिसं। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपितों को अदालत से जमानत मिलने के कारण मुक्त कर दिया गया है। थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि हत्या के में मधौल निवासी मो. मुर्तजा, मो. इमरान और मो. तैयब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमला में बखरा निवासी राजा अली और नशापान के एक अन्य मामले में बसंतपुर पट्टी निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस पर हमले के आरोपित रेवा निवासी भिखारी सहनी और सुखारी सहनी को जमानत के दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...