जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद। रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए । घायलों में जितेंद्र यादव एवं विनय उर्फ गुड्डू सिंह बताया जाता है दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल जहानाबाद ले गया है। मालूम हो कि जहानाबाद घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर काजी सराय गांव के समीप लखावर गांव निवासी जितेंद्र यादव को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार भगाने में सफल रहा। जितेंद्र यादव के अनुसार वह पैदल घर जा रहा था घायल जितेंद्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विशेष इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया , वही जहानाबाद बिहारशरीफ नेशनल हाईवे -33 पर बिहार शरीफ के डेगपुरा निवासी बिनय उर्फ गुड्डू सिंह को काको के समीप लाइट का चकमा से बुलेट गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे फेंका गया जिसे जिससे होगा गंभीर रूप से घायल हो गए । ...