संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के बेलहर और बखिरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर दो मजदूरों की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। दोनों घटनाओं में मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। वैसे पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, गांव में सनसनी संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव के बाग में गुरुवार सुबह करीब 50 वर्षीय मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान परासी गनवरिया निवासी मुनिराम लोधी (50) पुत्र मंगल प्रसाद के रूप में हुई है। वह सुबह करीब आठ बजे मजदूरी ...