मधेपुरा, जुलाई 7 -- आलमनगर एक संवाददाता। सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाया गया। विभिन्न जगहों पर ताजिया मेला का आयोजन किया गया। रविवार को आलमनगर सहित मधेली, मधेली दियारा, लक्ष्मीनियां, विष्णुपुर, बैतुल्लाह बासा चकरामी बासा, भागीपुर, कुंजौड़ी, भरतखंड बासा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ताजिया मेला का आयोजन किया। रतवारा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला बड़गांव में भी ताजिया मेला का आयोजन किया गया। ताजिया मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...