खगडि़या, जून 26 -- बेलदौर। एक संवाददाता अलग-अलग जगहों पर बुधवार को दो लोगों को सांप ने काट लिया। घटना के जानकारी पर परिजनों ने अलग-अलग समय में दोनों को पीएचसी में इलाज के भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद दोनों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिघौन पंचायत के मेहता बासा निवासी निरंजन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को सांप ने बांए पैर के मध्यमा अंगुली में काट लिया। घटना के समय वह अपने खेत में मकई का ठठेर चौंक रहा था। दूसरी घटना नगर पंचायत बेलदौर की बताई जा रही है। नगर पंचायत निवासी दिनेश साह के पुत्र पप्पू साह को बाएं पैर में सांप ने काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.