बलिया, जनवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबीस घंटे के अंदर ट्रेन की चपेट में आकर चौकीदार और युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि चौकीदार शराब के नशे में, जबकि युवक कान में इयर फोन लगाने के चलते रेलगाड़ी की जद में आ गया। रसड़ा, हिसं के अनुसार फेफना-रसड़ा रेल खंड पर संवरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर पूरब रविवार की तड़के एक युवक का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। जांच में पता चला कि मृतक गाजीपुर के बरेसर (सत्य नगर चौथी बांध) निवासी 19 वर्षीय शिवम गोंड है। पुलिस के अनुसार युवक की मां संवरा में स्थित एक निजी स्कूल में काम करती है तथा परिवार के साथ संवरा चट्टी पर किराये पर रहती है। शिवम शौच आदि के लिए रेल पटरी की ओर गया था। लोगों का कहना है कि वह कान में इयर फोन लगाकर रे...