मधेपुरा, जनवरी 5 -- आलमनगर एक संवाददाता। रतवारा थाना अंतर्गत बड़गांव पंचायत के पनदही व गंगापुर पंचायत के नोनियाचक में शनिवार की रात आग लगने से एक दर्जन लोगों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में करीब एक दर्जन मवेशी के जलने से मौत होने की बात कही जा रही है। अगलगी में करीब आठ लाख से अधिक की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि पनदही वार्ड छह में राजेंद्र मंडल के घर अलाव से आग लग गयी। आग लगने के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आग से जब राजेंद्र मंडल का पैर झुलसने लगा तब नींद खुली। शोर मचाने पर गांव के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में धर्मेंद्र मंडल, पांचु मंडल, प्रकाश मंडल, अरविंद मंडल, शंभू मंडल और...