बलिया, फरवरी 15 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुई अगलगी की घटना में एक पशु की जलकर मौत हो गयी, जबकि 10 गंभीर रुप से झुलस गये। एक अन्य घटना में गैस रिसाव से लगी आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गये तथा दो युवक झुलस गये। नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी पार शिवपुर दियर (देवी राय के डेरा) निवासी सुरेंद्र यादव तथा उनके तीन भाईयों का संयुक्त गोशाला है। टीनशेड से बने उक्त गौशाला में शनिवार की रात करीब 10.30 अज्ञात कारणों से आग लग गयी। लपटों और धूंआ को देख आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया। इसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवचंद यादव जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी प्रयास के बाद जब तक आग शांत हुई तब तक एक मवेशी की जलकर मौत हो गयी थी, जबकि 10 अन्य गंभीर रुप से झुलस गये थे। चौकी प्रभारी की ...