गढ़वा, दिसम्बर 12 -- थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव निवासी राजकुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह का शव उसके घर के पीछे से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि विनोद नशे की हालत में था। उक्त कारण वह घर नहीं पहुंच पाया। वह खुले आसमान के नीचे रातभर कड़ाके की ठंड में बाहर रह गया। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार सुबह लोगों की नजर उसके शव पर पड़ा। उसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी घटना में बुधवार देर शाम कंचनपुर गांव निवासी सुकून भुइयां घर से बाहर शौच के लिए गया था। उसी दौरान वह तालाब के पास गया। तालाब के गिरने से वह गहरे पानी में चला गया। ...