हरदोई, जनवरी 12 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के दो गांवों में कुल 6 लोगों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। रसूलपुर गांव निवासी चांदनी ने सतीश अर्कवंशी व राजू अर्कवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोग उसके पति मुकेश को गाली-गलौज करते हैं,मना करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर भोगियापुर गांव निवासी सत्यम बाबू ने सरौरा निवासी भानू प्रताप, हारीबक्स, शिवबक्स व भगवान बक्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की सुबह छोटेलाल के नंबर के पास जंगल में खड़े पेड़ ईंधन के लिए काट रहे थे। उक्त लोग अपनी दबंगई से आकर गाली-गलौज करने लगे, मना करने पर मारने पीटने लगे। बचाने आए भाई को भी पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...