भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर के अलग-अलग इलाकों से सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से कुल 11, 800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस बाबत निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मनाली चौक, तिलकामांझी और स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में 11,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.