मधेपुरा, जनवरी 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में नए साल के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। लोगों ने अलग-अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने खेत खलिहान व मैदान पर पिकनिक मना कर नए साल का जश्न मनाया। बाजार में मिठाई दुकानों में लोगों की भीड़ रही। मुख्यालय के पुरंदर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...