मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। परिवार परामर्श केंद्र ने पांच जोड़ों को फिर से मिला दिया। ये जोड़े ऐसे थे जो रिश्तों में दरार पड़ने के बाद कार्रवाई के लिए पुलिस के पास पहुंच गए थे। परामर्श केंद्र पर इन्हें समझाया गया और बताया गया कि वैवाहिक संबंधों में अलगाव दोनों ही पक्षों के लिए घातक साबित हो सकता है। बच्चों पर तो असर पड़ेगा ही, परिवार भी बिखर जाते हैं। बात समझ में आई तो ये जोड़े फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। खुशी के माहौल में इन्हें विदा कर दिया गया। शुक्रवार को कुल 42 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, शेष मामलों में अन्य तारीख दे दी गई। पहले मामले में थाना कोतवाली मैनपुरी की आवेदिका ने अपने पति और ससुरालीजन निवासी जालौन पर अन्य महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया। आवेदिका पांच वर्षों से मायके में रह रही थी। केंद्र पर दोनों पक्षों को...