जहानाबाद, जनवरी 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एकंगरसराय सड़क मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार एक छात्र की जान चली गई। इस हादसे में उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मृत छात्र सुधांशु कुमार शहर के ऊंटा मदारपुर मोहल्ले के निवासी थे। घटना के संबंध में बताया गया है कि एक बाइक पर सवार तीनों दोस्त जहानाबाद से काको के तरफ अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वे लोग अलगना मोड़ दरधा पुल को क्रॉस किया, इस दौरान बाइक का चक्का फिसल गया और तीनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के कई लोग जुट गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया जिसमें एक छात्र सुधांशु कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवार और मोहल्ले के कई लोग सदर अस्पताल में पहुंचे। लोगों का रो-रोक...