गढ़वा, जुलाई 24 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित दुसइया गांव निवासी अलख निरंजन चौबे को ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड एंड डिसेबल (हरियाणा इकाई) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 20 जुलाई को हरियाणा के पिंजौर में संस्था की बैठक के दौरान की गई। अलख निरंजन वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत चौबे के पुत्र हैं। उन्हें यह पद दिव्यांगजनों के लिए क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका और लंबे समय से जुड़े कार्यों के आधार पर दिया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण, प्रतियोगिता आयोजन और अन्य कार्यक्रमों के संचालन में भाग लेंगे। नियुक्ति के बाद से उन्हें हरियाणा इकाई के सांगठनिक कार्यों में सम्मिलित किया गया है। उक्त नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद ...