गढ़वा, फरवरी 4 -- गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जिला मुख्यालय के ऊंचरी, नगवां मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वह शहरी क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करेंगे। वह 40 साल से नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर भी पहले जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...