सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में मंगलवार को झामुमो की बैठक हुई। बैठक में महिला मोर्चा की नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में अलका बिलुंग को अध्यक्ष, सुषमा देवी, नीलम टेटे, डोरोथी केरकेट्टा, अलोमत्ता केरकेट्टा, बसन्ती कुमारी को उपाध्यक्ष, रेशमा खातुन को सचिव, कैरोलिन सोरेंग को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना, जिला सचिव शफीक खान सहित जिला कमेटी के लोग उपस्थित थे। उन्होंने संगठन के नीति सिद्धांतों की विस्तार से जानकारी दी। मौके पर रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता की सरकार है। संगठन को मजबूत कर सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.