श्रीनगर, अगस्त 2 -- अलकनंदा कमांडर टैक्सी यूनियन श्रीनगर, कीर्तिनगर से जुड़े आठ वाहन स्वामी अलग-अलग गांवों के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। गांव की छोटी सरकारों का प्रतिनिधित्व मिलने पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए विजेता जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अलकनंदा कमांडर टैक्सी यूनियन के विकास रावत, सुरेश कुमार, देवेंद्र नेगी, योगेश चंद्र, विक्रम गुसांई, कुलदीप बुटोला, राम स्वरूप उनियाल ने कीर्तिनगर, कोट और खिर्सू के अलग-अलग गांवों और क्षेत्र पंचायत सीटों से विजय प्राप्त की है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच के युवाओं को सरकार में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.