धनबाद, मार्च 1 -- अलकडीहा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अलकडीहा शिव मंदिर परिसर में विशाल बालक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह शामिल हुए। मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। सर्व प्रथम सुबह में कन्या पूजन व भोजन कराया गया। इसके बाद बालक भोजन शुरू हुआ। भाजपा नेता ने अपने हाथों से बालक भोजन में शामिल बच्चों को प्रसाद वितरण किया। बालक भोज में आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ो महिला,पुरुष व बच्चे ने भाग लिया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जयंती सिंह, हीरालाल गोराई, चंडी चरण मोदक, आलोक मोदक, हीरालाल मोदक, नरेश महतो, पंकज सिंह, मिंटू साव, सिद्धेश्वर मोदक आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.