धनबाद, जुलाई 17 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। अलकडीहा बस्ती से कांवरियों का जत्था बुधवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व सभी कांवरियां गाजे बाजे के साथ अलकडीहा शिव मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर माथा टेका। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान श्रीराम गोराई कांवरिया ने कहा कि सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल देवघर बाबा के नगरी पहुंच कर बाबा को जलाभिषेक करेंगे। बोल बम, हर हर महादेव के साथ जत्था रवाना हुआ। जत्था में श्रीराम गोराई, मनोज गोराई, दशरथ गोराई, गोपाल गोराई,जय गोराई,शिवनारायण गोराई, रणवीर गोराई, सरिता देवी,चंदना देवी, कल्याणी देवी, प्रियंका कुमारी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.