कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। यूजीसी के नए कानून के विरोध में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान से आहत होकर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के केश‌वनगर स्थित घर पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। मी़डिया से बात करने वाले श्यामनगर निवासी अलंकार के ताऊ विंग कमांडर एसके अग्निहोत्री व चचेरे भाई राजेश अग्निहोत्री भी नहीं दिखाई दिए। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने अलंकार की मां से उनका पक्ष जानने के लिए गेट खटखटाया, हालांकि घर के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोसियों के मुताबिक इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से घर के दरवाजे अधिकांश समय बंद ही रहे हैं। परिवार की ओर से किसी से बातचीत नहीं की जा रही है। घर के भीतर रहने वाली अलंकार अग्निहोत्री की मां के साथ पहले उनका एक भाई मौज...