नई दिल्ली, जनवरी 26 -- यूजीसी के नए नियमों और माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा देकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूपी की ब्यूरोक्रेसी और राजनीति में हलचल मचा दी। अलंकार ने अपने दफ्तर में कुर्सी के पीछे लगे बोर्ड पर अपने नाम के आगे खुद 'रिजाइन' लिखा और अपने आवास के गेट के बाहर हाथ से लिखा एक पोस्टर लेकर खड़े हो गए। इस पोस्टर पर लिखा था-# UGC_ROLLBACK काला कानून वापस लो, शंकराचार्य और संतों का यह अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान- # BOYCOTT_BJP, #BOYCOTT_BRAHMAN_MPMLA लिखा था। इसके साथ ही अलंकार अग्निहोत्री ने पांच पन्ने के इस्तीफे में अपना गुस्सा बयां किया है। उनके इस अप्रत्याशित कदम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। वहीं उनकी ये दोनों तस्वीरें खूब वायरल हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.