मथुरा, फरवरी 24 -- नए यूजीसी ऐक्ट के विरोध और माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ होने वाले वाले व्यवहार से आहत होकर गत 26 जनवरी को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को वृंदावन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) नाम की नई पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि ये पार्टी पूरे देश में राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर काम करेगी। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के भाग तीन (मौलिक अधिकार) की मूल प्रति में भगवान श्रीरामचंद्र, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या वापसी का एक चित्र अंकित है। यह ऐतिहासिक तस्वीर दर्शाती है कि राम को आदर्श शासक और प्रजा के अधिकारों के रक्षक (रामराज्य) के रूप में संविधान निर्माताओं द्वारा माना गया था। वहीं संविधान की मूल भावना, जैसे समानता (अनुच्...