मथुरा, फरवरी 23 -- नए यूजीसी कानून और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ माघ मेला में किए गए व्यवहार से आहत होकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वृंदावन पहुंचे। जहां वे गोधूलिपुरम स्थित हरिदास आश्रम पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की सार्वजनिक घोषणा कर देंगे। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को फंसाने का कार्य किया जा रहा है। उन पर लगे यौन शोषण के आरोप सिर्फ पर हमला नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की छवि को धूमिल करने की साजिश है। इससे यही साबित होता है कि आज देश में अस्थिरता का माहौल है। उन्होंने दावा किया की शंकराचार्य के खिलाफ शिकायत करने वालों का खुद कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.