आगरा, जनवरी 8 -- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पांच दिवसीय अर्हम धर्म शिविर का समापन हुआ। मुनि प्रणम्य सागर महाराज और निधी दीदी अंतरप्पा ने 1000 साल पुराने आचार्य सोम देव सूरी कृत ग्रन्थ के विषय में जानकारी दी। वचन में आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में 'अर्हम धर्म' और 'अर्हम ध्यान' की प्राचीन पद्धति आधुनिक समाज के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यह मार्ग न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी सुनिश्चित करता है। अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, रचना जैन, निधि जैन, सुचित्रा जैन, उपासना जैन, रश्मि जैन, अर्चना जैन, महिला मंडल के अध्यक्ष, शान्तिनाथ युवा मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन और मीडिया प्रभारी राहुल जैन उप...