नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर ली है, जो अभी तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया है। अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट निकालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। एशिया कप 2025 से पहले वे 99 विकेटों पर अटके हुए थे। पहले दो लीग मैचों में उनको मौका नहीं मिला, लेकिन तीसरे लीग मैच में उन्होंने जैसे ही पहला विकेट लिया, वैसे ही उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों की संख्या 100 हो गई। उन्होंने ओमान के बल्लेबाज विनायक शुक्ला को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वे दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम मैचों में 100 विकेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाले हैं। उन्होंने 64 मैचों में ये कारनामा कर दिखाया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.