नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित भारत के पहले मुकाबले में चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल (0) और मोहम्मद मोहसिन (8) का शिकार किया। भारत ने 161/9 का स्कोर खड़ा किया और अमेरिका को 29 रनों से शिकस्त दी। अर्शदीप ने भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का एक रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 भारतीय गेंदबाज बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 15 मैच खेलने के बाद 29 विकेट हासिल किए हैं। अश्...