किशनगंज, फरवरी 2 -- पोठिया, निज संवाददाता अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनकलता ने सोमवार अवैध बालू खनन कर ले जा रहे बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि चालक भागने में सफल रहा। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनकलता ने पुलिस बल के साथ किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित आर्राबाड़ी के निकट बालू से लदे ट्रेक्टर को रोक कर कागजात के बारे में पूछताछ किया तो चालक किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सका। इसी बीच चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इधर थानाध्यक्ष ने जब्त ट्रैक्टर की सूचना खनन जिला अधिकारी को दे दी है। श्रीमती लता ने बताया कि खनन विभाग को प्रतिवेदन बनाकर भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.