कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। अर्मापुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी के घर शातिर चोरों ने पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया फिर घर में आग लगा दी। कर्मचारी शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो पूरी गृहस्थी सुलगते मिली। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। अमार्पुर फायर ब्रिगेड से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी दीपक कुमार दुबे आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी हैं। दीपक ने बताया कि नए साल के चलते 25 दिसंबर को वह पत्नी किशोरी और दो बच्चों दिव्यांश व तेजस के साथ गांव गए थे। पत्नी व बच्चों को छोड़कर गुरुवार रात को कानपुर लौटे। रेलवे स्टेशन से सीधे नाइट शिफ्ट करने के लिए वह आर्डिनेंस फैक्ट्री चले गए। शिफ्ट पूरी होने के बाद सुबह घर पहुंचे तो दंग रह गए। अर्मापुर स्टेट...